फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी यूनिवर्सिटी में रंग जमाएंगे पंजाबी गायक जैजी-बी

Tue, 08 Apr 2014 08:59 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्टिवल में इस बार पंजाबी गायक जैजी-बी रंग जमाएंगे। इस दो दिवसीय समारोह में पहले दिन इंडियन आइडल बबिता और दूसरे दिन जैजी-बी धमाल मचाएंगे। विवि में समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


11 अप्रैल से शुरू हो रहे दो दिवसीय फेस्ट 'एमिनेशन 2014' में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डा. एसके मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम इंडियन आइडल बबिता राजपूत और लोकल ट्रेन बैंड दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

दूसरे दिन शाम को पंजाब की बुलंद आवाज जैजी-बी को बुलाया गया है। इस दौरान कॉलेज के छात्रों की ओर से पंजाबी भंगड़ा, वेस्टर्न डांस, हिप पोप, पहाड़ी नाटियां, लघु नाटिकाएं, गायन और लोकनृत्य का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन कमेटी के सचिव पंकज मांटा ने बताया कि पंजाबी जंक्शन, रायल एंड पंजाब ग्रुप की ओर से भंगड़ा पेश किया जाएगा। एमिनेशन को सफल बनाने के लिए छात्रों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

साज सज्जा के लिए फाइन आर्ट कमेटी की ओर से विभिन्न प्रकार के डिजाइन और माडल तैयार किए गए हैं। मांटा ने बताया कि एमिनेशन में हिमाचल के साथ लगते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सौ कॉलेजों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

इन कालेजों से आने वाले छात्र रोबोवार, पोट्रेट मेकिंग, स्ट्रीट डांस, सर्किट डिजाइनिंग, टैटू मेकिंग, नेल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, पेस्ट्री इटिंग, पेपर फोल्ड डांस, पेपर प्रजेंटेशन, पिक ऑफ दी डे और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें