फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विवि को एनएएसी से मिला ए प्लस ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता के बाद संस्थान में बढ़ी प्लेसमेंट
विज्ञापन

ड्रोन और रोबोटिक्स क्षेत्रों में बढ़ी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाकनाघाट को एनएएसी से 3.40 सीजीपीए के साथ ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद संस्थान ने निजी तकनीकी विश्वविद्यालयों की प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यह मान्यता विश्वविद्यालय के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो रही है जिसके बाद प्लेसमेंट, शोध, नवाचार और वैश्विक पहचान के मोर्चे पर तेजी देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रेड मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने बहुविषयी पाठ्यक्रमों और शोध गतिविधियों को विस्तार दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान की उपस्थिति दर्ज हुई है, जहां टाइम्स हायर एजुकेशन की विश्व रैंकिंग 2026 में 1001-1200 श्रेणी और क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग दक्षिण एशिया 2025 में 179वीं रैंक हासिल की है। प्लेसमेंट के आंकड़े इस बदलाव को और स्पष्ट करते हैं। वर्ष 2025 में संस्थाने के विद्यार्थियों का 95 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया। विद्यार्थियों को अधिकतम वेतन पैकेज 2.5 करोड़ रुपये वार्षिक तक मिला जबकि औसत 7.19 लाख रुपये रहा। ड्रोबोटिक्स प्रयोगशाला और सुपर कंप्यूटिंग सुविधा जैसी पहलों के साथ 55 से अधिक पेटेंट विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमता को दर्शाते हैं। ड्रोन और रोबोटिक्स क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ए प्लस ग्रेडिंग के बाद संस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ गई है और अब फोकस नवाचार तथा उद्यमिता को संस्थागत रूप देने पर है। रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर आरके शर्मा के अनुसार मजबूत अधोसंरचना और आवासीय माहौल विद्यार्थियों को समग्र विकास का अवसर देता है। आठ हजार से अधिक पूर्व छात्रों का नेटवर्क जिसमें करीब 26 प्रतिशत विदेशों में कार्यरत हैं, यह संकेत देता है कि विवि अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें