फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए और एमए पत्रकारिता के परिणाम किए घोषित

Fri, 20 Mar 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी अपने-अपने आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। एमबीए ग्रामीण विकास प्रथम सेमेस्टर का परिणाम 92.59 प्रतिशत रहा है, जबकि तृतीय सेमेस्टर का 100 प्रतिशत परिणाम है। एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम सेमेस्टर का परिणाम 97.37 प्रतिशत रहा है, जबकि तृतीय सेमेस्टर में सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत परिणाम में कंपार्टमेंट श्रेणी के विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभिन्न सेमेस्टर के री-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें