फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वाॅलीबाल में जावरी और कबड्डी प्रतियोगिता में खलीनी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कसुम्पटी ब्लॉक की अंडर-14 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमें की सम्मानित
विज्ञापन

कुश्ती में ब्योलिया स्कूल की टीम बनी चैंपियन
बैडमिंटन में शकराह प्रथम, रजाणा स्कूल द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के शिक्षा खंड कसुम्पटी की अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में बॉयज वर्ग की प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल में जावरी ने प्रथम और नवबहार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में खलीणी प्रथम और घणाहट्टी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में शकराह प्रथम और रजाणा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। योग में नवबहार स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कुश्ती में ब्योलिया स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सुगम संगीत में ब्योलिया प्रथम और नवबहार द्वितीय स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में हलोग धामी ने प्रथम तथा ब्योलिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूहगान में विकासनगर प्रथम और हलोग धामी द्वितीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में विवेक ने प्रथम तथा घणाहट्टी के जयंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए बच्चों से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। खेलकूद प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर निशा शर्मा ने बताया कि इसके साथ अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। पंचायत पुजारली के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कोऑर्डिनेटर एवं राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा के मुख्याध्यापक रमेश नेगी ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने आयोजन में शारीरिक शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें