फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaundice Spread In Mandi: पीलिया से पीड़ित आईटीआई प्रशिक्षु की पीजीआई में मौत, 21 साल थी उम्र

Thu, 18 Jul 2024 07:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पीलिया फैल रहा है। आईटीआई जोगिंद्रनगर में पढ़ने वाले एक 21 साल के युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।
विज्ञापन
पीलिया से मरने वाला युवक कर्ण। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप जानलेवा होने लगा है। आईटीआई जोगिंद्रनगर में अध्ययनरत प्रशिक्षु कर्ण (21) पुत्र पिता ज्ञान चंद निवासी तुलाह की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। वह करीब सात दिन पहले जोगिंद्रनगर में ही पीलिया की चपेट में आया था। शहर में किराये के कमरों में रह रहे चार अन्य युवकों में भी पीलिया के लक्षण मिले थे।

विज्ञापन


नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद कर्ण अपने गांव तुलाह में चला गया था। कुछ दिन पहले अचानक भूख न लगने और तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे जिला कांगड़ा के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। तीन दिन पहले नाजुक हालत में पीजीआई रेफर करने के बाद उपचार के दौरान वीरवार को युवक की मौत हो गई।

तुलाह पंचायत प्रधान सुनीता और पूर्व पंचायत प्रधान रणजीत ने बताया कि पीलिया से पीड़ित युवक के निधन की खबर युवक के परिजनों से मिली। वीरवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। कर्ण सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता ज्ञान चंद दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बेटा प्लंबर ट्रेड में आईटीआई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें