06:15 PM, 22-Mar-2020
हिमाचल प्रदेश में जनता कर्फ्यू सफल रहा। दिनभर दुकानें, व्यापारिक संस्थान, होटल, ढाबे और रेस्तरां सब बंद रहे। बसों और ट्रेनों के पहिये भी थमे रहे। लोग भी घरों में ही दुबके रहे। जैसे ही शाम के पांच बजे लोगों ने घरों की बालकनी में आकर कोरोना वायरस के योद्धाओं के लिए शंख, थालियां और घंटिया बजाकर प्रोत्साहित किया। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।