इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई गई। घाटी के कई गांवों में बिजली की समस्या रहने तथा पीने के पानी की शिकायत करने पर भी कई दिनों तक लोगों को परेशान रहना पड़ता है। जनमंच में झाबे राम ने शिकायत की कि एक साल से उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
शिकायतकर्ता टेक राम ने कहा कि तलाड़ा से कुलागाड़ सड़क का निर्माण कार्य दो साल से बंद है। महंत लाल ने शिकायत की है कि फागला सड़क में ड्रेन न होने के कारण पानी खेतों में घुस गया है, जिससे उनकी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों की इन शिकायतों को सुन कर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया।