फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र और इन नेताओं ने नहीं किया कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन

Mon, 04 Feb 2019 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, जीएस बाली, सुधीर शर्मा और  कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं किया।

विज्ञापन


सूबे के चारों संसदीय क्षेत्रों से 40 नेताओं ने कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है। प्रदेश कांग्रेस ने तीन फरवरी तक पार्टी टिकट के लिए आवेदन मांगे थे। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के टिकट के लिए आवेदन न करने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, जीएस बाली और पूर्व सांसद चंद्र कुमार दावेदार रहे हैं। इनमें से चंद्र कुमार ने ही आवेदन किया। हालांकि, वीरभद्र इस सीट के लिए सुधीर को संभावित प्रत्याशी बता चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का एक खेमा बाली से चुनाव लड़ाने के पक्ष में है।
विज्ञापन


मंडी से वीरभद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद रह चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क्षेत्र से जुड़ी इस सीट से इस बार वीरभद्र और प्रतिभा के अलावा कौल सिंह को पार्टी टिकट का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इन तीनों ने पार्टी की व्यवस्था के तहत आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन

वीरभद्र-स्टोक्स में समझौता करवाने वाले आत्मा राम ने भी मांगा टिकट

वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स में करीब दो दशक तक तनातनी के बाद उनमें सुलह करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स के पूर्व निजी सचिव एवं ओएसडी रहे ठियोग के आत्मा राम ने शिमला की आरक्षित सीट से आवेदन किया है।

उनके आवेदन के साथ स्टोक्स का संस्तुति पत्र भी संलग्न है। रविवार को सोलन से कांग्रेस विधायक व पूर्व सांसद धनीराम शांडिल, मेघ राज धांगटा और रोहड़ू पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल ने भी कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया। पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर और पूर्व विधायक सोहन लाल भी आवेदन कर चुके हैं। 

हमीरपुर से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल और कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने आवेदन किया है। कांगड़ा जिला परिषद उपाध्यक्ष विशाल चंबयाल, मंडी क्षेत्र से दीपक शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, केश नाइक, संजीव गुलेरिया और केवल कुमार ने टिकट को आवेदन किया है। शिमला से कुल 15, हमीरपुर से 11, कांगड़ा और मंडी से सात-सात नेताओं ने आवेदन किया है। 

प्रदेश कांग्रेस के खाते में गए 2.2 करोड़
चारों सीटों से अभी तक 40 आवेदन आए हैं। सिर्फ चार को पार्टी से टिकट मिलना है। शिमला सीट से आवेदन करने वालों से 35 हजार और अन्य सीटों से आवेदन को 50 हजार की राशि मांगी गई है। इनमें से कई नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि पार्टी के खाते में कुल 2.2 करोड़ से अधिक की राशि जमा हो गई है। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव समिति की सोमवार को बैठक में तय होगा कि चारों सीटों के लिए किन दावेदारों के नाम पैनल बनाकर हाईकमान को भेजे जाने हैं। पार्टी टिकट किसे दिया जाएगा, यह हाईकमान ही तय करेगा। कांग्रेस के बडे़ नेताओं के टिकट के लिए आवेदन न करने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें