फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में मंत्री के सामने जमकर हंगामा, हाईवे की हालत पर उलझे रामलाल और रणधीर शर्मा

Sun, 08 Sep 2019 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामली (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासुपर के दयोथ में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा उस समय हुआ जब हाईवे का मुद्दा जनमंच में चल रहा था। उसी समय श्री नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने मुद्दा उठाया कि नेशनल हाईवे की हालत खराब है। जबकि अन्य सड़कें भी सफर करने लायक नहीं रह गई हैं।

विज्ञापन


हालत ऐसी है कि सेब और सब्जी की गाड़ियां समय पर मंडियों में नहीं पहुंच पा रही हैं। इस पर भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि रामलाल ठाकुर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके बाद  रामलाल ठाकुर ने पूछा कि बताएं हाईवे की हालत सुधारने के लिए कितना बजट आया? 

इस पर विभाग का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे पाया। वहीं गुस्साएं लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मंत्री मंच पर मौजूद थीं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि जनमंच में शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को उपायुक्त बिलासपुर के पास समस्या लेकर जाने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर उपायुक्त ने ही समस्या का समाधान करना है तो फिर सरकार के जनमंचों का क्या औचित्य है? उन्होंने जनमंच में सवाल उठाए तो पूर्व विधायक रणधीर शर्मा मंत्री का बचाव करने लगे। इस कारण गुस्साए लोगों ने जनमंच में जम कर नारेबाजी की। इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि जन मंच में सड़कों के मरम्मत करने के कार्य का मुद्दा उठा था।

इसके बाद कांग्रेस विधायक बोल पड़े कि बजट नहीं है। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर एस्टीमेट बनाकर भेज दिए गए हैं। इसके लिए केंद्र से भी पैसा आएगा और थोड़ा पैसा उपायुक्त के माध्यम से जारी कर दिया जाएगा। फिर विधायक भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास को हजम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें