फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जांगलिक सड़क 10 दिन में खुलेगी, पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ देगी सरकार; थैंटवाड़ी को दो करोड़

Fri, 02 Oct 2026 02:35 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भूस्खलन के कारण बंद जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसे 10 दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जांगलिक पुल के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि और थैंटवाड़ी गांव के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
जांगलिक सड़क का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई जांगलिक सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क की स्थिति और बहाली कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को 10 दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन


सड़क बंद होने से बागवानों को भी परेशानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के बागवानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहाली कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा जल्द मिल सके।

विज्ञापन

जांगलिक पुल के लिए 4 करोड़ अतिरिक्त
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जांगलिक पुल के कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। पुल के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने के बाद अब निर्माण कार्य को गति देने पर जोर रहेगा।

थैंटवाड़ी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को 2 करोड़
मुख्यमंत्री ने थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने और प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राहत और पुनर्बहाली कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना जरूरी है। क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी भी ली और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें