हिमाचल के आठ जिलों में जनमंच कार्यक्रम बुधवार को होंगे। ऊना के हरोली में मंत्री महेंद्र सिंह, सोलन के नालागढ़ में सरवीण चौधरी, कुल्लू में रामलाल मारकंडा, सिरमौर के शिलाई में विपिन परमार, बिलासपुर के घुमारवीं में वीरेंद्र कंवर, चंबा के डलहौजी में बिक्रम सिंह, शिमला के रामपुर में गोविंद ठाकुर और हमीरपुर के बड़सर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।