फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर, शिमला से झटपट मनाली पहुंचाएगी ये टनल

Wed, 06 Jul 2016 10:55 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
टनल के निर्माण पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जाएगा। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लूहरी-औट नेशनल हाईवे के बीच जलोड़ी जोत में चार किलोमीटर लंबी सुरंग बनने से शिमला से मनाली की दूरी 40 से 45 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस टनल के निर्माण पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके निर्माण से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को पर्यटन नगरी मनाली पहुंचने में भी आसानी होगी। उन्हें जुखाला, बिलासपुर, सुंदरनगर और कुल्लू होते हुए नहीं जाना पड़ेगा। सुरंग बनने से सैलानी नारकंडा और लूहरी होते हुए कम समय में मनाली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

बंजार वैली का आनंद भी ले सकेंगे पर्यटक

इस रूट से पर्यटक बंजार वैली का आनंद भी ले सकेंगे। - फोटो : Demo Pic
इस रूट से पर्यटक बंजार वैली का आनंद भी ले सकेंगे। टनल बनने से लूहरी से औट की दूरी भी करीब 45 किलोमीटर कम होगी। लूहरी से औट की दूरी 97 किलोमीटर है। टनल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने कंसलटेंट की तैनाती कर दी है। यह कंसलटेंट टनल का सर्वे कर रहा है।

इसी महीने रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जानी है। नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर पर्यटन बीएस चौहान ने कहा कि की दृष्टि से यह सुरंग महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने इसके लिए कंसलटेंट की तैनाती कर दी है। टनल बनने से लूहरी से औट की दूरी 40 से 45 किलोमीटर कम होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें