फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंत्री बनाने के दावे पर जयराम का सुक्खू पर निशाना, बोले- आलाकमान के सामने क्यों खामोश हैं मुख्यमंत्री

Sun, 27 Sep 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विधानसभा और जनसभाओं में विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान के सामने इस मुद्दे पर चुप रहते हैं। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर विधानसभा तक अपने विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते हैं, लेकिन जब इन दावों को कांग्रेस आलाकमान के सामने अमलीजामा पहनाने की बात आती है तो वह खामोश हो जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद जनसभा में भी इस तरह की बात कही गई, लेकिन करीब एक साल बीतने के बावजूद उस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ।

विज्ञापन




'कांग्रेस प्रभारी कह रही हैं प्रस्ताव ही नहीं आया'
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर अब उनकी अपनी पार्टी की हिमाचल प्रभारी के बयान से सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी ने मीडिया के सामने कहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि यदि मुख्यमंत्री विधानसभा और जनसभाओं में मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं तो पार्टी आलाकमान के पास प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे दावों और पार्टी स्तर पर वास्तविक स्थिति के बीच अंतर सामने आता है।
विज्ञापन


'विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर गुट मजबूत करने का आरोप'
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी की प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं और इसके जरिए अपना गुट मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी विधायक को डराकर अपने खेमे में रखने और किसी को मंत्री बनाने का भरोसा देकर साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक इसका मकसद मुख्यमंत्री की कुर्सी को सुरक्षित रखना है।

विज्ञापन

एक विधायक का किया जिक्र
नेता प्रतिपक्ष ने एक विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि करीब एक वर्ष पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री बनाने की बात कही थी। जयराम ठाकुर के अनुसार, उक्त विधायक मुख्यमंत्री के साथ लगातार नजर आते हैं और मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लेकर शिमला और मंडी के कार्यक्रमों तक उक्त विधायक की मौजूदगी दिखाई देती है। जयराम ठाकुर ने इसे मुख्यमंत्री के प्रति उनकी नजदीकी से जोड़ते हुए कहा कि मंत्री पद की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

'अब कार्यकाल भी आगे बढ़ चुका है'
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के कार्यकाल का काफी समय बीत चुका है। ऐसे में सवाल यह है कि मंत्रिमंडल विस्तार का प्रस्ताव आखिर कब आएगा और जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है, उन्हें यह मौका कब मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रदेश की जनता, विधानसभा और अपने विधायक साथियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए मंत्री बनाने के दावों और कांग्रेस संगठन की ओर से सामने आए बयानों के बीच स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें