फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश को संभालना मौजूदा सरकार के वश में नहीं

Fri, 19 Jan 2024 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जेओए आईटी के अभ्यर्थी अपने रिजल्ट के लिए सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। सरकार ने तीन माह को समय दिया था लेकिन 13 माह बीत गए। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेओए की भर्ती को लेकर जो मंत्रियों को विश्वास में लेने की बात कही, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जेओए आईटी के अभ्यर्थी अपने रिजल्ट के लिए सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। सरकार ने तीन माह को समय दिया था लेकिन 13 माह बीत गए। कांग्रेस ने 13 माह में जो सत्यानाश किया वह कर दिया है। अब प्रदेश की जनता महसूस कर रही है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक सवाल के जवाब में कही।

विज्ञापन


वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। जो हालत इस समय प्रदेश के है उससे यह साफ हो चुका है कि प्रदेश संभालना कांग्रेस सरकार के बस की बात नहीं है। प्रदेश के युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से हरी झंडी दिए जाने के बाद भी सरकार परिणाम जारी नहीं कर पा रही और प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी है। समाज का कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री की योजनाओं से अछूता नहीं हैं। उन्होंने भुंतर और ढालपुर मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया और मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें