नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कें, बिजली और पानी की बहाली पर फोकस करे। मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र के शारटी में 70 प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने यह बात कही।
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कें, बिजली और पानी की बहाली पर फोकस करे। मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र के शारटी में 70 प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने शारटी में खोलानाल, खाहरी, नलवागी, कशौड और कून के प्रभावितों से मुलाकात की। ठाकुर ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीण रास्तों, बिजली और पानी की सुविधा को तुरंत प्रभाव से बहाल करने के निर्देश भी दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते भी नहीं बचे हैं और बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित कौशल्या देवी, कुंजे राम, बीरी सिंह, तारा चंद और अन्यों ने बताया कि बारिश के कारण उनका सब कुछ तबाह हो गया है। अब वह टेंट लगाकर या दूसरों के पास शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।