फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट, प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की दी जानकारी

Wed, 26 Jul 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने मंत्री नितिन गडकरी को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल प्रदेश में आकर स्थिति का जायजा लेने आग्रह किया।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क, परिवहन, राज्यमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की और कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में प्रदेश का सहयोग करने और प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए वह उनका आभार जताते हैं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया है कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने मंत्री नितिन गडकरी को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल प्रदेश में आकर स्थिति का जायज़ा लेने आग्रह किया। इसे नितिन गड़करी ने स्वीकार करते हुए प्रदेश को हर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें