फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल के लिए केंद्र से मांगी अधिक वित्तीय मदद

Tue, 24 Feb 2026 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए अधिक से अधिक वित्तीय मदद देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश के संतुलित एवं सतत विकास के लिए केंद्र का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश की वित्तीय सुदृढ़ता, आधारभूत संरचना के विकास, आपदा राहत तथा विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए अधिकतम वित्तीय सहायता प्रदान करने की वकालत की।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि फरवरी में हिमाचल प्रदेश को वाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) के जरिए केंद्र सरकार की ओर से 3000 करोड़ रुपये की मदद की गई है। इसमें से जायका दो के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की सुदृढ़ीकरण के लिए 1617 रुपए के प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी गई है। इसमें जायका की ओर से 1294 करोड़ रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसमें से 1165 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी। इससे हिमाचल प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेज और 86 स्वास्थ्य संस्थाओं में व्यवस्थाएं सुधरेगी। इसके अलावा आपदा पुनर्निर्माण हेतु विश्व बैंक द्वारा 1992 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई थी। इस प्रोजेक्ट में भी केंद्र सरकार 1792 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा न बनाएं सीएम सुक्खू
 जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन खो गया है। एआई इंपैक्ट समिट पर दुनिया की निगाहें थी। 20 से ज्यादा बड़े देशों के राष्ट्र अध्यक्ष शामिल थे। दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों के मुखिया शामिल थे। वहां पर जाकर कांग्रेस का नंगा नाच कांग्रेस की असलियत को ही सामने ला रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा न बनाएं। हिमाचल भवन और सदन हिमाचल की प्रतिष्ठा और पहचान के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

पूरी कैबिनेट दिल्ली गई, न पीएम से मिली और न वित्त मंत्री से: जयराम
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालात को लेकर पूरी कैबिनेट मुख्यमंत्री समेत दिल्ली पहुंची, लेकिन हैरानी की बात यह है कि न तो कोई प्रधानमंत्री से मिला और नहीं वित्त मंत्री से। कांग्रेस की पूरी कैबिनेट अपने-अपने नेताओं से मिलकर अपने राजनीतिक समीकरणों को फिट करने में ही जुटी रही। उन्होंने कहा कि हिमाचल को किसी भी प्रकार से यदि मदद होगी तो वह केंद्र सरकार से होगी ना कि कांग्रेस के नेताओं से। सुक्खू सरकार का रवैया इस बात का सबूत है कि सभी लोग सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें