फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: स्वास्थ्य सेवाएं खस्ता, मरीज भगवान भरोसे, ऐसी व्यवस्था परिवर्तन की नहीं थी उम्मीद

Fri, 28 Jul 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस तरह की व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद प्रदेश के लोगों को सरकार से नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि मरीजों को अस्पताल में सभी जांचों की सुविधा मिलेगी लेकिन हालत यह है कि दो-दो महीने बाद जांच की तारीख मिल रही है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। प्रदेश की राजधानी में स्थित मेडिकल कॉलेज में ही एमआरआई के लिए दो-दो महीने बाद की तारीख मिल रही है। छोटी-मोटी जांचों के लिए लोगों को एक-एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आती तब तक डॉक्टर दवा नहीं लिख सकते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस तरह की व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद प्रदेश के लोगों को सरकार से नहीं थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि मरीजों को अस्पताल में सभी जांचों की सुविधा मिलेगी लेकिन हालत यह है कि दो-दो महीने बाद जांच की तारीख मिल रही है। यह हाल सिर्फ एमआरआई के लिए नहीं है, सीटी-स्कैन से लेकर सामान्य पैथोलॉजी की जांच के लिए भी लोगों को महीना बाद की तारीखें दी जा रही हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने से एक महिला की मौत हो गई। 

कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : भाजपा
 भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था गंभीर होती चली जा रही है जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा की नगर परिषद संतोषगढ़ में 27 जुलाई को पुलिस ने सट्टेबाजों और अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापे मारे। ऑनलाइन लॉटरी का काम करने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि रेड करने पहुंची पुलिस को उन्होंने बंधक बना लिया। जैसे ही पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना ऊना के एसपी को मिली, उसी समय वह पुलिस फोर्स लेकर संतोषगढ़ पहुंच गए और उन्होंने अपने बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। जनवरी से लेकर अब तक जुआ अधिनियम में 135 मामले पंजीकृत कर लगभग 42 लाख की राशि भी वसूली गई है। इस मामले में पांच लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। सट्टे के काम से जुड़े दस्तावेज भी पकड़े गए हैं। जनवरी से जून तक मर्डर के 45 और दुराचार के 177 मामलों के साथ कुल 10,142 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें