फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में जयराम, बोले- कांग्रेस सरकार के तीन माह के फैसलों की होगी समीक्षा

Tue, 26 Dec 2017 09:53 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने प्रदेश में व्यवस्‍था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार के तीन माह पुराने सभी फैसलों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बाद रिटायर अफसरों की पुनर्नियुक्ति निरस्त की जाएगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकार नहीं चलेगी।   उन्होंने कहा कि विभागीय कामकाज को सुधारने के लिए शासन और निचले स्तर पर संभावित प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। वीआईपी कल्चर को भी खत्म किया जाएगा। 

कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना और प्रदेश के वित्तीय हालात सुधारना नए सीएम की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विपक्ष को भी आश्वस्त किया कि उनकी सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी। 
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के बाद जयराम ठाकुर ने सोमवार को पीटरहॉफ में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार के कामकाज और कार्यशैली को लेकर कई संकेत भी दिए।

पूर्ववर्ती सरकारों की तरह छह महीने पुराने फैसलों की समीक्षा करने की परंपरा को बदलकर उन्होंने तीन महीने पुराने फैसलों को रिव्यू करने का निर्णय लिया है। फैसलों को जनहित और पारदर्शिता की कसौटी पर परखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जेपी नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय का भाजपा की जीत में सबसे अहम योगदान रहा।

जयराम प्राथमिकताएं बताते ये कहा

गुड़िया और होशियार प्रकरण जैसी आपराधिक घटनाओं ने प्रदेश की छवि को दागदार किया है, जिसके लिए कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा
कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया।

गलत नीतियों के चलते राजस्व बढ़ा नहीं और कर्जा बढ़ता रहा। खर्चों पर लगाम लगेगी और राजस्व बढ़ाएंगे प्रदेश में वीआईपी कल्चर नहीं चलेगा। निगम-बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की की कुर्सियों पर राजनीतिक तैनाती पर गंभीरता से मंथन होगा 

भाजपा की चार्जशीट पर होगा मंथन, पर अनिल शर्मा क्लीन
विपक्ष में रहकर भाजपा ने जिन नेताओं के खिलाफ चार्जशीट सौंपी है, उस पर मंथन होगा। अनिल शर्मा के खिलाफ चार्जशीट पर जयराम बोले कि उन पर कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। अगर चार्जशीट में महत्वपूर्ण बिंदु हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

मंत्रिमंडल गठन को लेकर ये बोले जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल के लिए नाम तय नहीं हुए हैं। अभी यह भी तय नहीं है कि 27 को शपथ ग्रहण समारोह में वह अकेले शपथ लेंगे या साथ में कुछ मंत्री भी होंगे। इस पर मंथन चल रहा है। मंगलवार तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।   उन्होंने कहा कि रिज पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह समारोह में आएंगे। अभी तक भाजपा शासित और साझा सरकारों के 10 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम का आना तय हुआ है।

दूसरी राजधानी धर्मशाला का दर्जा बरकरार
जयराम ने धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी के दर्जे को बरकरार रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का जो स्थान है, वो कायम रहेगा। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यहां तक कहा कि पहले मुख्यमंत्री परमार की सोच को आगे बढ़ाया जाएगा। अगर प्रदेश हित में उनके लिए निर्णयों को आगे बढ़ाया जा सकता है तो उनकी सरकार उसे प्रभावी करने पर विचार करेगी। 
 
विज्ञापन

डीडीयू अस्पताल के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन की घोषणा

नामित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में बच्चों और मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल के लिए एक डिजिटल एक्स-रे मशीन की घोषणा भी की।

जयराम ठाकुर ने विधायक डॉ. राजीव बिंदल, सुरेश भारद्वाज, विनोद कुमार तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा सहित शिशु वार्ड का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में दाखिल अन्य मरीजों से भी भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

ठाकुर ने राजभवन का शिष्टाचार दौरा भी किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से विचार-विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने 27 दिसंबर को ऐतिहासिक रिज पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जयराम ठाकुर ने रिज पर उमंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों से भी भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें