फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: शराब नीति पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खड़े होकर हिमाचलवासियों से झूठ बोला

Sat, 24 Jun 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खड़े होकर कहा था कि नई शराब नीति से आबकारी से होने वाले राजस्व में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। आबकारी एवं कराधान विभाग के आंकड़े अब लोगों के सामने हैं। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नई शराब नीति से 40 प्रतिशत आय बढ़ाने के मामले में हिमाचलवासियों से झूठ बोला है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खड़े होकर कहा था कि नई शराब नीति से आबकारी से होने वाले राजस्व में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। आबकारी एवं कराधान विभाग के आंकड़े अब लोगों के सामने हैं। नई शराब नीति लागू करने के बाद भी राजस्व में कोई वृद्धि नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा सरकार में बैठे लोग चाहें जितना झूठ बोल लें, लेकिन सच बाहर आ ही जाता है। सच्चाई यह है कि नई शराब नीति से प्रदेश के राजस्व को कोई बढ़ावा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि उन्होंने विधानसभा के पटल से हिमाचल के लोगों से झूठ क्यों बोला? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह भी स्पष्ट करें कि 40 प्रतिशत का यह आंकड़ा उनके पास कहां से आया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिमाचल के लोगों से माफी मांगें। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस तरह से हवा-हवाई बातें करने से हिमाचल में विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इसी तरह से सरकार चला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों में ताले लग रहे हैं और शराब की दुकानें रात के एक-एक बजे तक खुल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें