फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Result: हिंदी की सहायक प्रोफेसर बनीं सिरमौर की बेटियां, अब कॉलेज में देंगी सेवाएं

Sat, 24 Jun 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 शिलाई की रवीना चौहान और नाहन की रीना शर्मा अब कॉलेज में सेवाएं देंगी।
शिलाई के दुर्गम क्षेत्र धमून की 25 वर्षीय रवीना चौहान की प्रारंभिक शिक्षा कुनैर धमौन से हुई।
विज्ञापन
शिलाई की रवीना चौहान और नाहन की रीना शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की दो बेटियों ने कॉलेज कैडर के हिंदी विषय की सहायक प्रोफेसर बन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिलाई की रवीना चौहान और नाहन की रीना शर्मा अब कॉलेज में सेवाएं देंगी। शिलाई के दुर्गम क्षेत्र धमून की 25 वर्षीय रवीना चौहान की प्रारंभिक शिक्षा कुनैर धमौन से हुई। जमा दो की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला, पांवटा साहिब से हासिल की।

विज्ञापन


कला संकाय में स्नातक की डिग्री राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब से हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री ली। रवीना ने पहले ही प्रयास में हिंदी विषय में नेट और जेआरएफ की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर पीएचडी में दाखिला लिया। अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ली परीक्षा को पास कर कॉलेज कैडर की सहायक प्रोफेसर बनने में कामयाबी पाई।

उधर, नाहन में ब्याही पच्छाद की रीना शर्मा ने भी सहायक प्रोफेसर बनकर अपना सपना पूरा किया है। इससे पहले रीना शिक्षा विभाग में कई पदों पर चयनित हुई हैं। फरवरी 2019 में आयोग की परीक्षा पास कर वह भाषा अध्यापक के पद पर चयनित हुईं।
विज्ञापन

 
इसी साल नवंबर में उन्होंने टीजीटी आर्ट्स का पद हासिल किया। इसी बीच, उन्होंने हिंदी प्रवक्ता की परीक्षा भी पास की। अभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियों में हिंदी प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रही हैं। छह बार नेट और तीन बार सेट परीक्षा पास करने के बाद अब सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें