फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पूरा होने का जश्न मनाएगी जयराम सरकार

Wed, 24 Oct 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार गठन का एक साल पूरा होने पर जयराम सरकार भव्य समारोह कर जश्न मनाएगी। 27 दिसंबर को राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

 बीते सोमवार को जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में कई मुद्दों के अलावा सरकार गठन के एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में चर्चा के बाद कार्यक्रम के आयोजन का खाका तैयार करने के लिए विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से एक हफ्ते पहले से जयराम सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी।

इसके बाद 27 को रिज मैदान पर भव्य कार्यक्रम होगा जिसमेें दिल्ली से कई बड़े नेता शामिल होंगे। परमार ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें