फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार के चार साल का जश्न: मंडी में पांच चुनिंदा निवेशकों से बात करेंगे पीएम मोदी

Fri, 24 Dec 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि करीब 200 निवेशक इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मंडी दौरे में 11 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं प्रदेश को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे औद्योगिक विकास को समर्पित दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम ने की पीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी मंडी सज रही है। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रदेश सरकार के चार साल के जश्न और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चप्पे चप्पे को सुरक्षित किया जा रहा है। 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री पड्डल मैदान में पहुंच जाएंगे। एक घंटे तक वह दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रोजेक्टों की प्रदर्शनियों को देखेंगे। वहां पीएम पांच मुख्य इनवेस्टरों से बातचीत भी करेंगे। उसके बाद वह मंच पर जनता को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि करीब 200 निवेशक इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मंडी दौरे में 11 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं प्रदेश को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे औद्योगिक विकास को समर्पित दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसमें करीब 23 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश संभावित है। वहीं, आयोजन स्थल पर खाने की चीजों की पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, लेकिन मेहमानों को पार्किंग वाले फोकल प्वाइंट पर कचौरी और सिड्डू परोसने की तैयारियां हैं। मेहमानों को होटलों में ही शाल और टोपी देकर सम्मानित कर दिया जाएगा। 

पीएम को पश्मीना शॉल और सेपू बड़ी का उपहार 

प्रधानमंत्री को पश्मीना शाल का तोहफा दिया जाएगा। यह खास शाल मंडी में तैयार किए गए हैं। इसकी कीमत बीस हजार के करीब है। ऐसे पांच शाल पीएम को भेंट किए जाएंगे। इसके अलावा सेपू बड़ी और देवी देवताओं से जुड़े स्मृति चिह्न भी प्रधानमंत्री को भेंट किए जाएंगे। सात फीट का त्रिशूल अष्टधातु का बनाया जाना था, लेकिन कारीगर नहीं मिला। अब पीतल का त्रिशूल तैयार किया जा रहा है, लेकिन इसे देने की मंजूरी अभी तक पीएमओ कार्यालय से नहीं मिली है। 

मंडी के आसपास होटलों के कमरे बुक, तिल धरने की जगह नहीं

पीएम रैली के चलते मंडी शहर के अलावा सुंदरनगर, रिवालसर, नेरचौक और पंडोह से लेकर आईआईटी तक होटलों में सभी कमरे बुक हो चुके हैं। 25 को मेहमान आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सैलानियों को मंडी और इर्द-गिर्द होटलों में कमरों के लिए दिक्कत हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक आसपास के सभी होटलों, होमस्टे, रिजार्ट और सरकारी गेस्ट हाउस में करीब 500 कमरे तैयार किए गए हैं। यहां निवेशकों को ठहराया जाएगा। इन्वेस्टर्स मीट में आने वाले निवेशकों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पारंपरिक वेशभूषा और देव ध्वनियों से सराबोर होगा पड्डल

पीएम के स्वागत में पूरा पड्डल पारंपरिक रंग में रंगा होगा। लोग पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहेंगे। देव ध्वनियों से माहौल सराबोर होगा। बजंतरी विशेष रूप से प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा पहाड़ी नाटियों खासकर सराज की नाटी भी देखने को मिलेगी। मैदान में एक किनारे इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

रेड कारपेट से सजा होगा पूरा पंडाल
पूरा पंडाल रेड कारपेट से सजा होगा। बारिश के चलते इस दफा दो डोम बनाए गए हैं। एक में प्रदर्शनी होगी तो दूसरे में लोगों बैठने का इंतजाम होगा। पड्डल स्टेडियम की सीढि़यों को भी विशेष रूप से तैयार किया गया है, जहां लोग बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


बल्ह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास में अभी समय
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बल्ह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास में अभी समय है। पीएम उन्हीं परियोजनाओं का शिलान्यास करते हैं, जिनके निर्माण की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। एयरपोर्ट का अभी ओएलएस सर्वे चला है। भू अधिग्रहण अभी होना है। इसमें कुछ समय लगेगा, तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा। 

इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
पीएम 2 हजार करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण, 7 हजार करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1800 करोड़ की 210 मेगावाट अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री करीब 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें