फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में वोल्वो की तरह लग्जरी बस सुविधा देगी जयराम सरकार

Sat, 14 Dec 2019 11:51 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

वोल्वो की तर्ज पर प्रदेश के अंदर भी जयराम सरकार लोगों को लग्जरी बस सुविधा देने की योजना बना रही है। इससे प्रदेश की सड़कों में ट्रैफिक को कम किया जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


यह बात शीत सत्र के पांचवें दिन सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सदन में दी। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को अगर एचआरटीसी बढ़िया लग्जरी बस सेवा प्रदेश के रूटों या छोटे रूटों में देगी, तो लोग अपनी गाड़ी में सफर करने की बजाए बस में यात्रा करने बेहतर समझेंगे।

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में ‘बढ़ते प्रदूषण स्तर और पार्किंग स्थालों में वाहनों की भीड़’ को देखते सरकारी वाहनों की कार पूलिंग और प्रभावी ई-कार प्रबंधन प्रणाली पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा था। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए शिमला सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए यह प्रस्ताव लाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलैक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देगी सरकार

परिवहन मंत्री ने प्रदेश में बढते प्रदूषण पर सहमति जताते हुए कहा कि वर्ष 1991 में प्रदेश में 3523 दोपहिया वाहन थे, आज इनकी संख्या 8,79,480 हो गई हैं। वहीं, प्रदेश में सरकारी वाहनों की संख्या लगभग 3800 हैं। परिवहन मंत्री ने प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों और आईजीएमसी की मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की पहल की सराहना की है, जिन्होंने कार्यालय में आने-जाने के लिए बस सेवा लेने की हामी भरी है। 


परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इलैक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ावा करने की दिशा में प्रयास कर रही है। शिमला के अलावा हिमाचल के दूसरे जिलों के लिए 100 इलैक्ट्रिक बसें जल्द आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें