फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर का बयान, बोले-भाजपा में कोई सीएम पद की दौड़ में नहीं

Tue, 26 Sep 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल / मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। यह बात पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम ठाकुर ने पतलीकूहल में पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नामों की चर्चा सुनी है, लेकिन यह सब मनघड़ंत बातें हैं। 
विज्ञापन


भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। हाईकमान विश्लेषण के बाद जिसे भी चुनेगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आश्रेय ठाकुर के उनके विरुद्ध कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चा पर जयराम बोले - जो चाहे उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकता है। 

उन्होंने दावा किया कि चुनाव नतीजे उनके पक्ष में ही आएंगे। उधर, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव की बात पर कहा कि मनाली में गोविंद ठाकुर के खिलाफ कोई नहीं टिक सकता है। कहा कि प्रदेश में भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतकर नया राजनीतिक इतिहास लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें