राजकीय माध्यमिक स्कूल बाड़ी के छात्र जगदीश कुमार का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू़ के लिए हो गया है।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका कुमारी राधा सिंगटा ने बताया कि स्कूल के छात्र जगदीश कुमार का चयन वालीबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। यह खुशी की बात है।
उन्होंने बताया कि छात्र के चयन से स्कूल प्रशासन उत्साहित है। स्पोर्ट्स हास्टल के लिए जगदीश कुमार का चयन करीब तीन सौ छात्रों में से हुआ है।
मुख्याध्यापिका ने बताया कि जगदीश काफी मेहनती और लगातार हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने बताया कि जगदीश ने कई बार स्कूल का नाम रोशन किया है।
मुख्य अध्यापिका ने स्कूल की शारीरिक शिक्षक सुचित्रा चौहान और कला अध्यापक भूपेंद्र चौहान को छात्र के चयन के लिए बधाई दी है। उधर, इन शिक्षकों ने भी जगदीश को चयन के लिए बधाई दी है।