केसीसीबी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया
- फोटो : फाइल फोटो
केसीसीबी (कांगड़ा केंद्रीय सहकारी समिति बैंक) के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया पर बैंक के पैसे दबाकर रखने का आरोप लगाया है। वीरवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक का पांच करोड़ का ऋण एनपीए में चल रहा था, जिसे उन्होंने चेयरमैन बनते ही निकलवाया।
विधानसभा में तथ्यहीन और गलत आंकड़े पेश कर बैंक पर अंगुली उठाने वाले राकेश पठानिया ने भी फोन करके उन्हें उनका ऋण स्वीकृत करने को कहा था। बैंक को लेकर पठानिया के गलत तथ्यों का जवाब विधानसभा के अगले सत्र में कांग्रेस विधायक देंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने एमडी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर बैंक के बोर्ड को भंग करवाया है।