फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर में 28 से अष्ााढ़ द्वितीया महोत्सव

Tue, 24 Jun 2014 07:48 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की भांति इस बार भी जगन्नाथ मंदिर पड्डल में आषाढ़ द्वितीया महोत्सव 28 से 30 जून तक मनाया जाएगा। 29 जून को शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ मंदिर व्यवस्था संचालन कमेटी के प्रधान प्रभु दास ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में हर साल आषाढ़ द्वितीया महोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी 28 जून से महोत्सव शुरू होगा।

शनिवार को शाम चार से छह बजे तक सुंदरकांड होगा। रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद श्री गरूड़ भगवान जयंती महोत्सव, श्री विष्णु सहस्त्रनाम यज्ञ और हवन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को भजन होगा। तीस जून को गीता पाठ के बाद भंडारा लगेगा। शुक्ल द्वितीया के दिन श्री हरि महाविष्णु के अवतारी जगन्नाथ, शेषावतार बलभद्र, योगमायावतार सुभद्रा के दर्शन, पूजा अर्चना और आराधना करने से सर्व कलेश मिटते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें