फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ रथयात्रा में झपटमारी: 375 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 11 दिन में पकड़ा शातिर दंपती

Thu, 06 Jul 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

पुलिस ने इनके कब्जे से एक मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, एक चैन, दो झुमके, चार मोबाइल, 1.20 लाख रुपये की नकदी और अपराध में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी दंपती के साथ पुलिस अधीक्षक व टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, एक चैन, दो झुमके, चार मोबाइल, 1.20 लाख रुपये की नकदी और अपराध में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। दरअसल बीते माह 25 जून को नाहन शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई थी। यात्रा के दौरान शातिरों ने कई श्रद्धालुओं के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया।

विज्ञापन


इसमें चार शिकायतें पुलिस को मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज तफ्तीश शुरू की। हजारों लोगों की भीड़ में इन लोगों की शिनाख्त करना इतना आसान नहीं था। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और 375 फुटेज खंगालने के बाद आधा दर्जन संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। यहां से पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार (38) निवासी ब्लॉक नंबर 16, हाउस नंबर 368, कल्याणपुरी, जिला कल्याण पुरी (दिल्ली) और मयूरी (32) पत्नी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दंपती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस मामले में विशेष टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान जो साक्ष्य पाए गए उसके आधार पर पुलिस टीम ने जांच की। भीड़ में आरोपी की शिनाख्त करना काफी मुश्किल था। अथक प्रयासों और मेहनत से आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। आरोपी कल्याणपुरी दिल्ली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल था मामला
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शिमला से सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी भी शामिल हुईं थीं। शातिरों ने उनके गले से सोने की चेन झपटी थी। इसके अलावा भाजपा नेता धीरज गर्ग की मां के हाथ से सोने के कड़े, हलवाई मोनू सैनी की मां की सोने की चेन पर भी हाथ साफ किया था। कुछ और लोगों के आभूषण भी चोरी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें