फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगी देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान

Mon, 20 Aug 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान जबना चौहान मायानगरी मुंबई में 21 अगस्त को महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता विषय पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। द बेटर इंडिया समूह के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में जबना चौहान स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगी। साथ ही अपनी पंचायत में शराबबंदी तथा स्वच्छता में जिले में पंचायत को नंबर वन पर पहुंचाने को लेकर रहे अनुभवों को भी साझा करेंगी।

विज्ञापन


भविष्य में पंचायत और समाजसेवा को लेकर अपनी योजनाओं के बारे भी बताएंगी, जिससे देश की अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित होकर स्वच्छता, शराबबंदी और समाजसेवा क्षेत्र में आगे आएं। मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक एवं अभिनेत्री नंदिता दास मुख्य अतिथि होंगी। जबना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की गृहक्षेत्र सराज कि थरजून पंचायत की प्रधान हैं। जबना ने 22 साल की उम्र में पंचायत प्रधान बनने के उपरांत अपनी पंचायत को स्वच्छता क्षेत्र में जिले में पहले स्थान पर पहुंचाया।

उन्हें सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित महिला सरपंचों के कार्यक्रम में जबना चौहान को भारत सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें