एसबीआई बैंक शाखा बिलासपुर से चंडीगढ़ की मुख्य शाखा में भेजी गई पुरानी करेंसी में 50 हजार के नकली नोट मिले हैं। बिलासपुर शाखा ने तीन अरब 25 करोड़ 48 लाख 57 हजार 500 रुपये के पुराने नोट जमा करवाए थे। इनमें से 50 हजार के नकली नोट मिले हैं जबकि 88 हजार रुपये भी गायब पाए गए हैं।
बैंक मैनेजर ने बिलासपुर सदर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस के पास दी हुई शिकायत में बैंक मैनेजर ने कहा है कि उनकी शाखा द्वारा चंडीगढ़ स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में पुराने नोट जमा करवाए थे ताकि इनके बदले नए नोट आ सकें।
मैनेजर का कहना है कि कुछ समय बाद मुख्य शाखा में नोटों की छंटनी के बाद यह सामने आया है कि जो नोट यहां से भेेजे गए थे, उनमें से 50 हजार रुपये के नोट नकली हैं। कुल करेंसी से 88 हजार रुपये भी गायब हैं। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।