सूबे के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन होंगी। प्रदेश की सभी सरकारी और निजी आईटीआई में प्रशिक्षुओं के पेपर ऑनलाइन होने से अब पेन और कागज का काम खत्म हो जाएगा।
साथ ही ऑनलाइन पेपर होने से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वहीं, इससे नकल और धांधली पर रोक लग सकेगी। आईटीआई परीक्षा के दौरान हर वर्ष नकल और धांधली की शिकायतें आती रहती हैं। अब पेपर ऑनलाइन होने से परिणामों की घोषणा में भी तेजी आएगी।
वहीं इस बार आईटीआई प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं भी जून माह में आयोजित होंगी। इससे पहले ये परीक्षाएं अगस्त में होती थीं। ऑनलाइन पेपर कहां होंगे, इसका अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ। तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा।