बस हादसे में घायल आईटीबीपी जवान बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने देहरादून जा रहे थे। हादसे में अंजलि (27) पुत्री कंवर सिंह निवासी साईरा पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), ज्योति (27) पुत्री नरेंद्र सिंह निवासी टनकपुर चंपावत उत्तराखंड, दीपा बिष्ट (27) पुत्री ललित सिंह निवासी सुजाए पिथौरागढ़
उत्तराखंड, विकास (26) पुत्र सुनील कुमार निवासी नार्थ वेस्ट दिल्ली, मोहिंद्र सिंह (30) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ठियोग शिमला, अनदीप (24) पुत्र पालेराम निवासी पानीपत हरियाणा, संदीप (25) पुत्र आजाद सिंह निवासी भिवानी हरियाणा आंशिक रूप से घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के
बाद भेज दिया गया। माजरा पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने यह जानकारी दी है। सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।