फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बैग पर पीएम और सीएम की फोटो दुर्भाग्यपूर्ण: बीआर राही

Thu, 26 Sep 2019 05:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीआर राही ने कहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो शिक्षण संस्थानों के कार्यालयों में लगने चाहिए न कि छात्रों के बैग पर। बैग शिक्षा सामग्री के लिए हैं।
विज्ञापन


यह किसी राजनीतिक पार्टी, जाति, समुदाय के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस प्रकार के कदम उठाने को   दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो और विवरण छात्रों की पुस्तकों में हो तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बैग पर फोटो लगाना राजनीतिक प्रचार के अलावा कुछ भी नहीं है। सरकार की विश्वसनीयता बनी रहे, इसलिए दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए। लोकतंत्र में सरकारी तंत्र का प्रयोग कर स्कूली छात्रों के प्रयोग से राजनीतिक प्रचार बंद होना चाहिए, नहीं तो स्कूलों की स्थिति कॉलेज छात्रों की तरह हो जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेता विपक्ष, विधायकों के फेसबुक पेज पर छाई खबर

- फोटो : फाइल फोटो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा समेत अन्य कांग्रेस विधायकों के फेसबुक पेज पर अमर उलाजा में छपी खबर वायरल हो रही है।  कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने भी इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर स्कूलों का भगवाकरण के आरोप लगाते हुए हमला बोला है।

भाजपा नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अभी तक सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक आईएएस अधिकारी के कहने पर मंत्रिमंडल में स्कूल बैग पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें