फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईको साइट में स्थानीय लोगों को रोजगार देना है अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ठेके पर दे रहा है ईको साइट
विज्ञापन

ईको डेवलपमेंट कमेटी में भी लोकल लोग होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ईको साइट शुरू होने के बाद प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग की इस प्रस्तावित योजना में स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता है। प्रारंभिक योजना के अनुसार चिह्नित साइट जिन संचालकों को दी जाएंगी उन्हें नियमानुसार 70 प्रतिशत कार्य करने के लिए स्थानीय और हिमाचल वासियों को प्राथमिकता देनी होगी।

ईको साइट में टूर गाइड, एडवेंचर गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर और अन्य टेंटिंग, कैंपिंग, फूड वैन और फूड स्टॉल लगाना शामिल रहेगा। इनमें साइटों के आसपास ग्रामीण इलाकाें में रहने वाले स्थानीय लोगों या हिमाचल के लोगों को रोजगार देना होगा। इसके अलावा ट्रैकिंग रूट चलाने के लिए ईडीसी (ईको डेवलपमेंट कमेटी) बनाई जाएंगी। इसमें भी स्थानीय लोगों को ही पदाधिकारी और सदस्य बनाया जाता है। चिह्नित ईको साइट पर कार्य करने के लिए लोग साइट संचालकों और स्थानीय वन मंडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ईडीसी यानी पर्यावरण विकास समितियां स्थानीय समुदाय-आधारित संगठन हैं जो विशेष रूप से राष्ट्रीय उद्यानों और बाघ अभ्यारण्यों जैसे संरक्षित क्षेत्रों में संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ सीमावर्ती या बफर क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए गठित की जाती हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण के प्रति लोग होंगे जागरूक : वर्मा
वन मंडल अधिकारी ईको टूरिज्म सरोज वर्मा ने बताया कि ईको टूरिज्म की परंपरा बदल गई है। वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग वनों को संरक्षित करने और संजोने के लिए समुदाय को वनों से जोड़ रहा है। इससे लोगों में वनों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता, अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना पैदा होगी। इसके लिए वन विभाग की ईको टूरिज्म सोसायटी कई प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें