फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटीकंडी में युवकों से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास पुलिस ने वर्षाशालिका में बैठे युवकों की तलाशी लेकर 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान ऋषि ठाकुर और गौरव ठाकुर निवासी निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर आए थे और रामपुर जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल शिमला की टीम बुराड़ी, पुराना बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार और न्यू आईएसबीटी में गश्त कर रही थी। इस दौरान विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि दो युवक टुटीकंडी क्रॉसिंग की वर्षा शालिका में गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास चिट्टा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की और उनकी तलाशी ली। इस दौरान ऋषि ठाकुर के उठाए गए बैग में छिपाकर रखा करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने थाना बालूगंज में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें