फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर लाल बने संस्कृत शिक्षक संघ अध्यक्ष

Mon, 09 Jun 2014 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला शिमला की रविवार को लक्कड़ बाजार स्कूल में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
विज्ञापन


राज्य पर्यवेक्षक व पूर्व महासचिव सुंदर लाल शास्त्री की अध्यक्षता में हुए चुनाव में जिला के सभी खंडों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें ईश्वर लाल शास्त्री को सर्व सम्मति से संघ इकाई का अध्यक्ष जब कि संजय शास्त्री को महासचिव चुना गया।

वहीं कार्यकारिणी में भुवनेश्वर शास्त्री को कोषाध्यक्ष के पद पर चुन लिया गया। इस दौरान नई चुनी गई संघ इकाई ने अलग से बैठक कर शिक्षकों की मांगों को पूरा करने और उन्हें प्रभावी ढंग से विभाग और सरकार के समक्ष उठाने को लेकर विस्तार से चरचा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फैसला लिया गया कि जल्द ही संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। जिसमें मुख्य रूप से शास्त्री पद में दो वेतन मान समाप्त करने, शास्त्री पद को संस्कृत टीजीटी का दर्जा देने और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देने की मांग मुख्य होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें