फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में इसरो ने स्थापित किया एटमॉस्फेरिक लाइटनिंग डिटेक्शन सिस्टम

Thu, 30 Nov 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर एक में गुरुवार को इसरो हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वायुमंडलीय तड़ित संसूचन प्रणाली का उद्घाटन कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने किया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर एक में गुरुवार को इसरो हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वायुमंडलीय तड़ित संसूचन प्रणाली का उद्घाटन कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि यह परियोजना इसरो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रभावोत्पादक शोध की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इसरो ने यह निर्णय लिया था कि कुछ इस तरह के सिस्टम हिमालय रेंज में इंस्टॉल किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसरो ने हमारे केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में एटमॉस्फेरिक लाइटनिंग डिटेक्शन सिस्टम इंस्टॉल करने का फैसला लिया है। पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रो. दीपक पंत के माध्यम से यह प्रोजेक्ट हमें मिला है। यह प्रोजेक्ट आने वाले 15-20 साल के लिए है। यह पूरे विश्व स्तर का डाटा इकट्ठा करेगा। इस तरह की कुछ रिसर्च पहले से भी हो रही है और आगे भी हम इसमें आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर प्रो. प्रदीप कुमार अधिष्ठाता अकादमिक, प्रो. राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष और अधिष्ठाता, भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान स्कूल, प्रो. ओएसकेएस शास्त्री, निदेशक इनक्यूबेशन सेंटर प्रो. दीपक पंत, इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष, परिसर निदेशक प्रो. मनोज कुमार सक्सेना उपस्थित थे। इसरो साइट से डॉ. आलोक ताओरी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें