फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो सिंगल यूज प्लास्टिक लेकर डीसी ऑफिस पहुंचा ईशान

Tue, 25 Feb 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर में सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने की पहल का रिस्पांस आने लगा है। मंगलवार को डीएवी स्कूल चंबा में अध्ययनरत नवीं कक्षा का छात्र ईशान अपने घर से एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। उपायुक्त ने ईशान की पीठ थपथपाई। भार करने पर यह डेढ़ किलो निकला। इस पर नगर परिषद की ओर से 110 रुपये ईशान को दिए। 

विज्ञापन


ईशान ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर और उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया के फेसबुक पेज से उन्हें यह जानकारी मिली। इसके बाद घर में सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित किया। उपायुक्त ने ईशान को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और अन्य विद्यार्थियों को भी इस बारे जागरूक करने के लिए कहा।

प्लास्टिक एकत्रित करने की इस मुहिम में एक पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर जिले के शिक्षण संस्थानों को जोड़ा जा रहा है। जो विद्यार्थी प्लास्टिक एकत्रित करेंगे। उसे नगर परिषद 75 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें