फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शतरंज में इरा और एंजेलिका राणा ने मारी बाजी

विज्ञापन
नहनी प्रतिभा…शिमला के खलानी स्थित एसपीएस स्कूल में आयोजित चैस प्रतियोगिता में भाग लेती पाँच व
विज्ञापन
शिमला में पहली बार रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपनगर खलीनी में रविवार को प्रथम शिमला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शिमला पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 127 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शिमला चैस क्लब के संस्थापक बिक्रम कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में शिमला के अलावा रामपुर, जुब्बल और रोहड़ू से भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-16 और ओपन वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. मोहित मुख्य अतिथि और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सबसे कम आयु के प्रतिभागियों में बालिका वर्ग में 5 वर्षीय ध्रुविका सिंह और बालक वर्ग में 6 वर्षीय वृशांक सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
अंडर-12 बालक वर्ग : अभिजय शर्मा (प्रथम), सगुन कुमार (द्वितीय), जोशुआ लासपाल (तृतीय)
अंडर-12 बालिका वर्ग : इरा गुप्ता (प्रथम), गजेल ठाकुर (द्वितीय), अमाया लासपाल (तृतीय)
अंडर-16 बालक वर्ग: व्योम कुमार (प्रथम), कंवर आराध्य सिंह (द्वितीय), अक्षांश चौहान (तृतीय)
अंडर-16 बालिका वर्ग: एंजेलिका राणा (प्रथम), सुषमा चंदेल (द्वितीय), सुहानी सूद (तृतीय)
ओपन वर्ग: नवोदित शर्मा (प्रथम), ईशांत (द्वितीय), भूपेश (तृतीय)
महिला वर्ग: अनन्या (प्रथम), सीता कुमारी (द्वितीय), ऋषिका ठाकुर (तृतीय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें