फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की आईपीएस को उत्तराखंड में सम्मान

Sun, 12 Oct 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की आईपीएस अधिकारी और कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को यूथ आइकॉन अवार्ड से रविवार को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


पुरस्कार देने के लिए शनिवार को सुबह शालिनी देहरादून पहुंच चुकी हैं। उनके इस मुकाम तक पहुंचने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

दो दिन पहले ही शालिनी अग्निहोत्री को कांगड़ा का एसपी बनाया गया है। उनके पिता हिमाचल रोडवेज में परिचालक हैं। विषम परिस्थितियों में काम करके शालिनी ने यह मुकाम हासिल किया है।

आज वह न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिशाल बन चुकी हैं। आईपीएस होने के बावजूद वह शनिवार को हिमाचल से प्रदेश परिवहन निगम की बस में देहरादून पहुंचीं। यूथ आइकॉन के निदेशक शशि मैठानी ने बताया कि शालिनी की सादगी को उत्तराखंड सलाम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें