हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य महकमे को छह माह बाद मरीजों के लिए दवा खरीदने की याद आई है। दवा खरीदने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने सिविल सप्लाई विभाग को अक्तूबर के पहले सप्ताह में टेंडर करने के लिए कहा है।
तीन माह पहले स्वास्थ्य महकमे ने दवाओं की लिस्ट फाइनल कर ली थी, लेकिन अभी तक दवा खरीद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वित्तीय वर्ष को छह महीने बीत चुके हैं। सातवें महीने में दवा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
दवा बजट के नाम पर नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 30 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डा. आरके शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही सिविल सप्लाई को दवा खरीद करने के लिए टेंडर करने को कहा गया है। टेंडर फाइनल होने पर दवा की खरीद जिले स्तर पर की जाएगी।