फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Officers Transfer: हिमाचल में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अभिषेक राज्यपाल के एडीसी

Thu, 22 Sep 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा को एसपी बिलासपुर, एएसपी कांगड़ा का जिम्मा संभाल रहे मयंक चौधरी को एसपी लाहौल-स्पीति, एडीसी राज्यपाल रमन कुमार मीना को एसपी सिरमौर, एएसपी शिमला अभिषेक को एडीसी राज्यपाल लगाया गया है। 
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा को एसपी बिलासपुर, एएसपी कांगड़ा का जिम्मा संभाल रहे मयंक चौधरी को एसपी लाहौल-स्पीति, एडीसी राज्यपाल रमन कुमार मीना को एसपी सिरमौर, एएसपी शिमला अभिषेक को एडीसी राज्यपाल लगाया गया है। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे प्रेम कुमार ठाकुर आईजीपी एपीएंडटी, आईआरबी पंडोह की कमांडेंट सौम्या सामशिवन को एसपी पीटीसी डरोह, छठीं आईआरबी कोलर में कमांडेंट शुभ्रा तिवारी को एसपी एनसीबी सीआईडी शिमला, एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल को एसपी एसआईयू विजिलेंस शिमला, आईआरबी सकोह कमांडेंट संजीव कुमार गांधी को इसी पद पर जुन्गा भेजा गया है। एसपी पीटीसी डरोह राजेश कुमार धर्माणी को  आईआरबी-6 कोलर कमांडेंट, एसपी बिलासपुर साजू राम राणा को सेकेंड आईआरबी सकोह में कमांडेंट, एसपी एसआईयू विजिलेंस कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन को एआईजी पुलिस मुख्यालय शिमला, जुन्गा बटालियन के कमांडेंट भगत सिंह को पंडोह में इसी पद पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


लंबित मांगे पूरी करवाने को सीएम से मिले एचएएस अधिकारी
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुरुवार को सचिवालय में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मई 2022 में संघ की आम वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं एवं लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा उनकी उचित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव श्रवण मांटा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें