फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू का शेवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप के लिए चयन

Sat, 09 Mar 2024 02:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश पुलिस विभाग गर्व से प्रतिष्ठित शेवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप यूनाइटेड किंगडम के लिए 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग गर्व से प्रतिष्ठित शेवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप यूनाइटेड किंगडम के लिए 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू का चयन हुआ है। यूनाइटेड किंगडम सरकार की ओर से दी जाने वाली यह प्रतिष्ठित फेलोशिप कानून प्रवर्तन के प्रति मोनिका के समर्पण और पुलिस समुदाय में साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस फेलोशिप के माध्यम से उन्हें साइबर सुरक्षा में अपने ज्ञान और कौशल को आगे बढ़ाने, क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने और साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान करने का अवसर मिलेगा। भुटुंगरू यूनाइटेड किंगडम के क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्सवर्क करेंगी। एक फेलो के रूप में उन्हें साइबर सुरक्षा नीति ढांचे और कानून को समझने का अवसर मिलेगा। भुटुंगरू  वैश्विक साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्दृष्टि, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करते हुए दुनिया भर के पेशेवरों के साथ भी सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें