फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: धर्मशाला स्टेडियम के बाहर शाम 4 बजे ही लग गईं लंबी लाइनें, धोनी के दीवाने भी दिखे

Wed, 17 May 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह इस तरह था कि शाम 4:00 बजे ही स्टेडियम के गेट पर दर्शकों की लंबीं लाइनें लग गई थीं।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को हुए पंजाब-दिल्ली आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी देखते ही बनी। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह इस तरह था कि शाम 4:00 बजे ही स्टेडियम के गेट पर दर्शकों की लंबीं लाइनें लग गई थीं। मैच देखने आए क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहन चेहरे पर तिरंगा और अपनी टीम का नाम लिखवाए स्टेडियम की ओर बढ़े। वहीं, छोटे कारोबारियों ने दोनों टीमों के समर्थकों को टीमों की टी-शर्ट बेचकर उनका उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल ने पूरी जांच कर उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करवाया। वहीं मैच में सुरक्षा के लिहाजे से एचपीसीए की ओर से भी इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित हेलमेट, सिक्कों और ईयरफोन आदि को प्रतिबंधित रखा गया था।

विज्ञापन


वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबले में ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी के दीवाने भी दिखे। हालांकि धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का धर्मशाला में कोई मैच नहीं था लेकिन प्रशंसक धोनी के नाम की जर्सी पहनने पहुंच गए। दूसरी ओर धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान शिखर धवन के नाम की जर्सी पहने भी बड़ी संख्या में लोग दिखे। पंजाब से आए जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह महेंद्र सिंह का धोनी का बहुत बड़ा फैन है। हालांकि यहां धोनी की टीम का मैच नहीं है, फिर भी हम सब लोगों में धोनी का क्रेज कम नहीं है। पंजाब से आए अन्य क्रिकेट प्रेमियों हरनूर, रमनदीप, तेजिंद्र कौर और प्रीतो आदि ने बताया कि वह पंजाब के कप्तान शिखर धवन के प्रशंसक हैं। वहीं, चंडीगढ़ से आए टी-शर्ट व्यापारी मोहम्मद अरमान ने बताया कि उनके पास 250 रुपये की जर्सी सभी खिलाड़ियों के नाम की है लेकिन पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और धोनी के नाम की जर्सी सबसे ज्यादा बिकी है।

कुछ नहीं ले जाए सके मैदान के अंदर
एचपीसीए स्टेडियम में बुधवार को हुए दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान टीम समर्थकों को सुरक्षा के नजरिए बाहर से प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने पर मनाही रही। इस दौरान टीम समर्थकों को दिल्ली-पंजाब टीमों के झंडे भी प्रवेश गेट के अंदर ही प्रदान किए जा रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मैच से पहले सड़क पर रेंगती रहीं गाड़ियां

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले सड़क पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। सड़क पर करीब पांच-साढ़े पांच बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। इसके चलते गांधी चौक से लेकर कचहरी अड्डा तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से वन-वे किए गए मार्गों पर लोगों को बसें न मिलने के कारण खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में सात बजे से पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाना था।

इस दौरान स्टेडियम में साढ़े चार बजे दर्शकों की एंट्री होनी थी, लेकिन दर्शक दोपहर दो बजे के बाद से ही स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए। इसी के साथ सड़क पर हल्का-हल्का जाम भी लगता रहा, लेकिन शाम होते ही करीब पांच से साढ़े पांच बजे तक सड़कों पर क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ये कतारें बस स्टैंड धर्मशाला के साथ लगते गांधी चौक से लेकर कचहरी अड्डा धर्मशाला तक लगी रहीं। कचहरी अड्डा से नीचे वाहनों को पार्किंग स्थल पर भेजा गया, जिसके चलते जाम की स्थिति से थोड़ी निजात मिलती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें