प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए 22 हजार दर्शकों की मौजूदगी में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में गुरुवार को भिड़ंत होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का यह 58वां मुकाबला और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स और अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैदान में उतरेगी। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 5वीं बार धर्मशाला में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें धर्मशाला में होने वाले मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी। पंजाब अंक तालिका में टॉप के लिए भिड़ेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीदें बाकी रहेंगी। खाद्य पदार्थों के अलावा सिक्कों, बोतल, कड़ों और दूर से फेंकी जाने वस्तुओं के स्टेडियम में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मैदान में लगे एडवांस सब एयर सिस्टम से बारिश के बाद मैदान को 15 से 20 मिनट में तैयार कर दिया जाएगा।