फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2024: धर्मशाला में काउंटर नहीं, ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए लग रही कतार

Mon, 29 Apr 2024 01:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच के टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को काउंटर पर नहीं, बल्कि पेटीएम इनसाइडर पर लंबी कतार में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पांच मई को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच के टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को काउंटर पर नहीं, बल्कि पेटीएम इनसाइडर पर लंबी कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। छह-सात हजार की लंबी वेटिंग लिस्ट के बाद भी उन्हें ऑनलाइन टिकटें नहीं मिल रही हैं। यहां तक कि कतार में 8वें और 9वें स्थान पर रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों को भी मायूस होना पड़ रहा है। पांच मई को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सायं 3.30 बजे आईपीएल का 53वां मैच खेला जाएगा। रविवार को छुट्टी वाले दिन होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है और वे किसी भी हाल में इस मैच के टिकट हासिल करना चाहते हैं। उन्हें न तो ऑनलाइन टिकट हासिल हो रहे हैं और न ही इस मैच की टिकटों के लिए अभी तक काउंटर पर बिक्री शुरू हुई है। 

विज्ञापन


8वें-9वें नंबर पर भी नहीं मिला टिकट 
क्रिकेट प्रेमी रोजाना छह बजे पेटीएम इनसाइडर पर बुकिंग शुरू कर देते हैं। बुकिंग साइट पेटीएम इनसाइडर को अगर छह बजे से पहले ही खोल दिया जाए तो उस पर दिन, घंटे और मिनट के साथ क्यू (कतार) को ज्वाॅइन करने का मैसेज आता है, लेकिन छह बजते ही टिकट बुकिंग के लिए यह कतार हजारों में पहुंच जाती है। कोई क्रिकेट प्रेमी 8वें-9वें नंबर पर भी अगर कतार में होता है, तब भी उसे टिकट हासिल नहीं हो रहा है। 

होना पड़ रहा मायूस 
क्रिकेट प्रेमी सुमित कौंडल का कहना है कि वह मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन इस मैच का टिकट ही नहीं मिल रहा है। वह रोजाना बुकिंग साइट को खोलते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


काउंटर पर हो व्यवस्था 
क्रिकेट प्रेमी विशाल कुमार ने कहा कि वह ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के चक्कर में रोजाना छह बजे का इंतजार करते हैं। धर्मशाला में होने वाले इन मैचों की टिकटों की बिक्री के लिए काउंटर भी लगाए जाने चाहिए।

निराशा ही मिलती है
क्रिकेट प्रेमी राकेश कुमार ने कहा कि वे महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक हैं। उन्हें धर्मशाला में खेलते हुए देखना चाहते हैं। टिकट हासिल करने के लिए वह रोजाना ऑनलाइन बुकिंग साइट पर लंबा इंतजार करते हैं, लेकिन निराशा मिलती है।

धर्मशाला स्टेडियम में एक ही पिच पर होंगे दोनों आईपीएल मैच    
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले दोनों आईपीएल मैच एक ही पिच पर खेल जाएंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर मैदान की बीच की पिच को चुना गया।  मैचों के लिए मध्य की पिच को तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में कुल नौ पिचें हैं। मध्य की पांच पिचों पर विकेट कैमरा की व्यवस्था है। मध्य की पिच को मैच में प्रयोग किया जाएगा। पांच और नौ मई को पंजाब किंग्स की टीम अपने दो मैच खेलेगी। पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरा नौ मई को रॉयल चैलेंजर बंेगलुरु के साथ होगा। दोनों मैचों में चार दिन का अंतर है। प्रैक्टिस एरिया में भी पिचों को तैयार किया जा रहा है। पहले मैच के लिए पंजाब और चेन्नई की टीम तीन मई को पहुंच जाएंगी। दोनों टीमें चार मई को सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें