धर्मशाला पहुंची राजस्थान रॉयल की टीम
- फोटो : संवाद
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए राजस्थान रॉयल की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दोपहर 2:15 बजे विमान से राजस्थान की टीम कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, जहां से धर्मशाला के लिए रवाना हुई।
धर्मशाला पहुंची राजस्थान की टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हैटमायर, ट्रेंड बोल्ट, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन सहित अन्य खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 19 मई शुक्रवार को राजस्थान की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलेगी। यह मैच दोनों टीमों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
संगाकारा और मलिंगा भी पहुंचे धर्मशाला
मंगलवार को धर्मशाला पहुंची राजस्थान की टीम के साथ जुड़े श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा और लसिथ मलिंगा भी धर्मशाला पहुंचे। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का टीम के साथ जुड़े रहना राजस्थान की टीम के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
गुरुवार शाम 6:00 बजे करेगी अभ्यास
राजस्थान की टीम गुरुवार को शाम छह बजे अपने मैच के लिए ग्राउंड में पसीना बहाएगी। वहीं, राजस्थान की टीम बुधवार को होने वाले पंजाब और दिल्ली की टीम के मैच का लुत्फ भी उठाएगी।