फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धर्मशाला में फ्लड लाइट्स में अभ्यास करेंगी आईपीएल की टीमें

Sat, 15 Apr 2023 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में लाइट की व्यवस्था होने के चलते यह सभी टीमें मैदान के एक तरफ तैयार किए जाने वाले प्रैक्टिस एरिया में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पंजाब किंग्स इलेवन, दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स की टीमें फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगी। इसके लिए बीसीसीआई ने प्रैक्टिस शेड्यूल का जारी कर दिया है। इसके तहत टीमें शाम छह बजे से रात नौ बजे मैदान में अभ्यास करेंगी। सभी टीमें धर्मशाला स्टेडियम में एक-एक दिन अभ्यास करेंगी। 17 मई को होने वाले मैच के लिए पंजाब की टीम 14 मई को धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल की टीम 15 मई को धर्मशाला पहुंचेगी।

विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में लाइट की व्यवस्था होने के चलते यह सभी टीमें मैदान के एक तरफ तैयार किए जाने वाले प्रैक्टिस एरिया में अभ्यास करेंगी। पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 15 मई को तो दिल्ली कैपिटल की टीम 16 मई को अभ्यास करेगी। 19 मई को होने वाले मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की  टीम 18 मई को अभ्यास करेगी।  एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि प्रैक्टिस एरिया का निर्माण कर लिया जाएगा। 

इसलिए मैदान में तैयार होगा प्रैक्टिस एरिया
धर्मशाला में दो प्रैक्टिस एरिया हैं। दोनों में रात में अभ्यास करने के लिए लाइट की व्यवस्था नहीं है और टीमों के अभ्यास करने को समय भी शाम को छह बजे से रात नौ बजे तक है। इसके चलते मैदान में भी प्रैक्टिस एरिया का बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ऊना के इंदिरा मैदान में बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे आईपीएल का रोमांच
इंदिरा मैदान ऊना में दो दिन टाटा आईपीएल फैन पार्क क्रिकेट प्रेमियों के रोमांच को और बढ़ाएगा। 32 गुणा 18 फीट की स्क्रीन पर खेल प्रेमी चार मैचों का सीधा प्रसारण देख पाएंगे। यह जानकारी बीसीसीआई के प्रतिनिधि अमित सिद्देश्वर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। अमित ने बताया कि फैन पार्क में आए क्रिकेट प्रेमियों का वीडियो क्लिप बनाकर आईपीएल लाइव फीड के लिए भेजा जाएगा।

इसके बाद यह वीडियो विश्व पटल पर चलेगा। टाटा आईपीएल फैन पार्क के आयोजन के लिए देश भर में 45 स्थलों का चयन हुआ है।  उन्होंने बताया कि हिमाचल के जिला ऊना और बिलासपुर को आयोजन के लिए चुना गया है। ऊना में 15 व 16 के आयोजन के ठीक अगले शनिवार एवं रविवार को इसी फैन पार्क में मैच दिखाए जाएंगे। बताया कि शनिवार को पहले रोज 1.30 बजे से इसमें प्रवेश शुरू होगा।

इसमें दोपहर 03:30 बजे आरसीबी व दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबकि शाम 07:00 लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स व पंजाब किंग्स तथा रविवार को इसी समय अनुसार दोपहर को मुंबई इंडियन्स का कोलकाता नाइट राइडर्स तथा शाम को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैचों का रोमांच बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। बताया कि फैन पार्क में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें