शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले- विपक्ष यह भूल गया कि जब वह सत्ता में थे तो भाजपा विधायकों के लिए मकड़झंडू शब्दों का प्रयोग किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तो भाजपा विधायक की तुलना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से भी कर डाली थी।
कंवर बोले- सरकारी नहीं, पार्टी का था कार्यक्रम
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कार्यक्रम सरकारी नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम था। लोगों के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री ने ऊना में घोषणाएं की हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में जहां राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया, उसके ठीक नीचे हारे और नकारे हुए लोगों के नाम लिख दिए। इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है?
रामलाल कर रहे मुकेश की बराबरी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, विधायक रामलाल ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की बराबरी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायकों में आपसी तालमेल नहीं है।
एक बोलता है तो दूसरा बाहर जाने लगता है। कभी बाहर जाते हैं तो कभी अंदर आते हैं। यह उनका आपसी मामला है।